Union Minister Satish Chandra Dubey Visits Maharshi Mehi Ashram in Bhagalpur मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे महर्षि मेंहीं आश्रम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsUnion Minister Satish Chandra Dubey Visits Maharshi Mehi Ashram in Bhagalpur

मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे महर्षि मेंहीं आश्रम

केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बरारी स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम का दौरा किया। उन्होंने संत सतगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और आश्रम के वर्तमान आचार्य से...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 22 April 2025 03:19 AM
share Share
Follow Us on
मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे महर्षि मेंहीं आश्रम

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सोमवार को बरारी स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघट पहुंचे। उन्होंने गुरुनिवास, संतमत के वर्तमान आचार्य, समाधि स्थल और ऐतिहासिक गुफा का दर्शन किया। मंत्री दुबे ने संत सतगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और आश्रम के वर्तमान आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से यहां आने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह और कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे। आश्रम के स्वामी पंकज बाबा ने बताया कि मंत्री ने विशेष रूप से आश्रम का भ्रमण किया और संतमत परंपरा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। मौके पर संतमत के महामंत्री दिव्यप्रकाश, मंत्री मनु भास्कर, व्यवस्थापक अजय जायसवाल, कृष्ण वल्लभ बाबा, अर्जुन बाबा, ज्ञानी बाबा अदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।