वट सावित्री व्रत 26 मई को
भागलपुर में 26 मई को वट सावित्री व्रत मनाया जाएगा। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो इस दिन वट वृक्ष की पूजा कर अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। पूजा का शुभ...

भागलपुर। वट सावित्री व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 26 मई सोमवार को है। यह पर्व विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखकर वट वृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा करती हैं, और अपने पति की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। कोतवाली स्थित कुपेश्वर महादेव मंदिर के पंडित विजयानंद शास्त्री ने बताया कि यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता हैं जो इस वर्ष 26 मई दिन सोमवार को है। जगन्नाथ मंदिर के पुजारी पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:02 से 1:00 बजे तक रहेगा, जबकि बनारसी पंचांग के अनुसार यह मुहूर्त 11:25 से 4:25 बजे तक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।