अररिया : आपसी विवाद में दो बच्चों में मारपीट, दो जख्मी।
जोकीहाट प्रखंड के करहरा गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में आबिद हुसैन और मोहम्मद जुबेर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 11 April 2025 05:25 PM

अररिया, एक संवाददाता। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के करहरा गांव निवासी आबिद हुसैन और मोहम्मद जुबेर बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।