Woman Accuses Assistant Police Chief of Rape in Jamui जमुई: महिला ने सहायक थानाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWoman Accuses Assistant Police Chief of Rape in Jamui

जमुई: महिला ने सहायक थानाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

जमुई की एक महिला ने सहायक थाना अध्यक्ष जनार्दन ठाकुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बेटे-बहू की प्रताड़ना के कारण शिकायत के लिए गई थी, तभी दुष्कर्म हुआ। पीड़िता ने कोर्ट में शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 11 April 2025 07:03 PM
share Share
Follow Us on
जमुई: महिला ने सहायक थानाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

जमुई। झाझा थाना क्षेत्र की एक महिला ने सहायक थाना अध्यक्ष जनार्दन ठाकुर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि बेटे, बहू की प्रताड़ना से तंग होकर जब वह झाझा थाना शिकायत के लिए गई थी तो सहायक थाना अध्यक्ष ने उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि 4 महीने पहले वह शिकायत लेकर थाना गई थी। पीड़िता ने कोर्ट में इस मामले की शिकायत की है। उनका आरोप है कि दिसंबर 2024 में हुई इस घटना के बाद सहायक थानाध्यक्ष ने शिकायत करने पर जान से धमकी भी दी थी। महिला ने बताया की धमकी के कारण वह कुछ नहीं कर पा रही थी। डर से चुप थी। 7 दिसंबर 2024 को उसने आरोपी पुलिस अधिकारी को वकालतन नोटिस भी भेजा साथ ही एसपी को डाक से पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को एक बार फिर पीड़ित महिला पुलिस के अधिकारियों से मिलकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। हालांकि एसपी मदन कुमार आनंद सिंह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। महिला रो-रो कर उसके साथ हुई घटना को बता रही थी। इधर आरोपी सहायक थानाध्यक्ष जनार्दन ठाकुर का कहना है कि महिला किसी के बहकावे में आकर उन पर झूठा आरोप लगा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।