World Environment Day DAV Public School Khardgpur Celebrates with Tree Plantation मुंगेर: विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में पौधरोपण, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWorld Environment Day DAV Public School Khardgpur Celebrates with Tree Plantation

मुंगेर: विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में पौधरोपण

गुरुवार को खड़गपुर के सुभाष चंद्र साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। शिक्षक और छात्रों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य डा. सुभाष चंद्रा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 5 June 2025 04:30 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेर: विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में पौधरोपण

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को नगर के सुभाष चंद्र साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राओं ने पौधरोपण किया। ग्रीष्मावकाश के बावजूद विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में कई फलदार और छायादार पौधा लगाया। विद्यालय के प्राचार्य डा. सुभाष चंद्रा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के तहत पौधरोपण के साथ पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प छात्र छात्रा और शिक्षकों ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. सुभाष चंद्रा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को अपने दैनिक जीवन में इसका पालन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हमें जल और जमीन जैसे जैविक कारकों को सुरक्षित और प्रदूषित होने से बचाना चाहिए। विज्ञान शिक्षक केशव कुमार सिंह ने प्लास्टिक और पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए इनके प्रयोग से बचना चाहिए। वर्ग दशम के छात्रों ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया और अपने दैनिक जीवन में इसका पालन का संकल्प लिया। सुरेंद्र मोहन शर्मा, धनंजय शर्मा, निर्मल कुमार परमार आदि समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।