बरबीघा नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी होंगे सेवा से बर्खास्त
बरबीघा नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी होंगे सेवा से बर्खास्त बरबीघा नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी होंगे सेवा से बर्खास्त

बरबीघा नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी होंगे सेवा से बर्खास्त सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश साल 2022 में घूस लेते निगरानी की टीप ने पकड़ा था कार्यपालक पदाधिकारी को शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बरबीघा नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाए जाने पर बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शुक्रवार को इसपर निर्णय लिया गया है। पटना की स्पेशल विजलेंस यूनिट की टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उनपर एक संवेदक से 48 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी ने संवेदक शंभु कुमार से बिल क्लियरेंस के एवज में पैसे की मांग की थी। लंबी अदालती प्रक्रिया के बाद आखिरकार दोषी पाए जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्द्र ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का फरमान जारी किया है। क्या था मामला : निगरानी की टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी को 18 जनवरी 2022 की सुबह बरबीघा नगर परिषद कार्यालय में संवेदक से आठ हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया था। बाद में निगरानी की टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी के शहर परसों बिगहा मोहल्ले स्थित किराए के मकान में भी छापेमारी की थी। बताया जाता है कि किराये के मकान से एक लाल डायरी मिली थी, जिसमें करोड़ों की लेनदेन का हिसाब-किताब लिखा हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।