जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता, बताएं भाजपा की उपलब्धियां
जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता, बताएं भाजपा की उपलब्धियांजनता के बीच जाएं कार्यकर्ता, बताएं भाजपा की उपलब्धियांजनता के बीच जाएं कार्यकर्ता, बताएं भाजपा की उपलब्धियां

जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता, बताएं भाजपा की उपलब्धियां चंडी में हरनौत विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन दयालपुर में जुटे पार्टी के दर्जनों नेता चुनाव को लेकर की मंत्रणा फोटो : चंडी भाजपा : चंडी प्रखंड के दयालपुर गांव में सम्मेलन में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। चंडी, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के हरनौत विधानसभा क्षेत्र का सक्रिय सदस्य सम्मेलन चंडी प्रखंड के दयालपुर गांव में हुआ। भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकिशोर ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की उपलब्धियों को बताएं। इसके पहले लोगों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भुतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रदेश प्रवक्ता सह सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को नया आयाम देना है। सम्मेलन में जिला प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार, चंडी नगर अध्यक्ष चुन्नी मालाकार, नगरनौसा मंडल अध्यक्ष अभयनन्दन पांडेय, हरनौत मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, हरनौत नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सन्नी पटेल, प्रो. अजय राठौर व अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।