उपचुनाव के प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित
नगर पंचायत वार्ड संख्या तीन में उपचुनाव के लिए चार लोगों ने नामांकन किया है। सभी का नामांकन वैध माना गया है। प्रतीक चिह्नों का आवंटन शुक्रवार को किया गया, जिसमें बसंती देवी को कलम-दवात, मनोज कुमार...
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 13 June 2025 11:31 PM

अस्थावां, निज संवाददाता। नगर पंचायत में वार्ड संख्या तीन में उपचुनाव होना है। इसके लिए चार लोगों ने नामांकन कराया था। सभी का नामांकन वैध रहने पर शुक्रवार को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया गया है। बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन के वार्ड पार्षद के उपचुनाव के लिए चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। बसंती देवी को कलम-दवात, मनोज कुमार भारती को ढोलक, राम प्रवेश कुमार को टेम्पो, तो सफदर हसन को वायुयान मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।