Celebrating 2624th Birth Anniversary of Lord Mahavir with Cultural Festivities भगवान महावीर की 2624 वीं जयंती आज, नंद्यावर्त्त महल सज-धज कर तैयार , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsCelebrating 2624th Birth Anniversary of Lord Mahavir with Cultural Festivities

भगवान महावीर की 2624 वीं जयंती आज, नंद्यावर्त्त महल सज-धज कर तैयार

भगवान महावीर की 2624 वीं जयंती आज, नंद्यावर्त्त महल सज-धज कर तैयारभगवान महावीर की 2624 वीं जयंती आज, नंद्यावर्त्त महल सज-धज कर तैयारभगवान महावीर की 2624 वीं जयंती आज, नंद्यावर्त्त महल सज-धज कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 9 April 2025 11:33 PM
share Share
Follow Us on
भगवान महावीर की 2624 वीं जयंती आज, नंद्यावर्त्त महल सज-धज कर तैयार

भगवान महावीर की 2624 वीं जयंती आज, नंद्यावर्त्त महल सज-धज कर तैयार भगवान को रथ पर बैठाकर नंद्यावर्त्त महल से म्यूजियम मोड़ तक कराया जायेगा भ्रमण ग्रामीण विकास मंत्री होंगे शामिल, बच्चों के बीच करायी जाएंगी रंगोली, मेहंदी व अन्य प्रतियोगिताएं सांस्कृतिक संध्या में रितिका राज व सत्य प्रकाश गुप्ता सुनाएंगे भगवान के भजन फोटो: 09नालंदा01: भगवान महावीर की जन्मभूमि कुंडलपुर में नंद्यावर्त्त महल सज-धज कर तैयार। 09नालंदा02: कुंडलपुर महोत्सव के लिए तैयार हो रहे पंडाल का निरीक्षण करते कुंडलपुर समिति के मंत्री व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। भगवान महावीर की 2624वें जयंती समारोह गुरुवार को मनाया जायेगा। समिति के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक चैत शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण से होगा। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मंत्री को भगवान के पालना झुलाने का सौभाग्य भी मिलेगा। भगवान को रथ पर विराजमान कर बैंड-बाजे के साथ नंद्यावर्त्त महल से म्यूजियम मोड़ तक नगर भ्रमण कराया जायेगा। इसके बाद जैन श्रद्धालु विश्व शांति महावीर मंदिर में स्थापित भगवान महावीर की प्रतिमा का जल, मौसमी, संतरा, घी, नारियल, दूध, दही, सर्वोषधि, हरिद्र, लाल चंदन, केसर आदि से अभिषेक करेंगे। विश्व में अहिंसा की कामना के लिए शांतिधारा का भी आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार 11 अप्रैल को ऋषभ देव का जलाभिषेक के साथ समारोह का समापन हो जायेगा। नामचीन कलाकारों की रहेगी धूम : भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय कुंडलपुर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। दिन में स्थानीय स्कूली बच्चों के बीच रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम रितिका राज के मनमोहक गीतों व सत्य प्रकाश गुप्ता अपनी मधुर आवाज में भगवान महावीर की जीवनी पर आधारित भजन से श्रद्धालुओं को अवगत कराएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।