Congress Holds Tiranga Yatra in Support of Indian Army भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsCongress Holds Tiranga Yatra in Support of Indian Army

भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 10 May 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा फोटो: तिरंगा: बिहारशरीफ में शनिवार को तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा धनेश्वर घाट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के अस्पताल चौक पर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की सरकार और सेना के साथ एकजुटता दिखाने का क्षण है। उन्होंने जल, थल और वायु सेना के शौर्य के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस इस संकट की घड़ी में सरकार और सेना के साथ तन, मन और धन से खड़ी है।

मौके पर प्रो. फरहतजवी, संजू पांडेय, मंजू कुमारी, मो. हैदर आलम, सरफराज मलिक, राजीव कुमार मुन्ना, रमेश कुमार, संजय पासवान, हरि सिंह, सुनील कुमार, मो. अरशद, असगर भारती, अखिलेश कुशवाहा, अजीत कुमार, बच्चू सिंह, अवधेश प्रसाद, हुमायूं अंसारी, नवीन कुमार सिंह, सुरेंद्र पासवान, नंदू पासवान, शिवनाथ चौधरी, शिवचरण प्रसाद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।