वैदिक मंत्रोच्चार व तेलाभिषेक के साथ भगवान शनिदेव की हुई पूजा-अर्चना
वैदिक मंत्रोच्चार व तेलाभिषेक के साथ भगवान शनिदेव की हुई पूजा-अर्चनावैदिक मंत्रोच्चार व तेलाभिषेक के साथ भगवान शनिदेव की हुई पूजा-अर्चनावैदिक मंत्रोच्चार व तेलाभिषेक के साथ भगवान शनिदेव की हुई...

वैदिक मंत्रोच्चार व तेलाभिषेक के साथ भगवान शनिदेव की हुई पूजा-अर्चना हिलसा में धूमधाम से मनाया गया शनिदेव जन्मोत्सव फोटो 28हिलसा01-हिलसा में मंगलवार की देर शाम में शनिदेव जन्मोत्सव पर आराधना करते मुख्य पार्षद धनंजय कुमार। हिलसा, निज प्रतिनिधि। हिलसा कोर्ट परिसर स्थित भगवान शनिदेव मंदिर में शनिदेव की जयंती धूमधाम व पूरे भक्तिभाव से मंगलवार की देर शाम में मनाई गई। मंदिर को रंग-बिरंगे बल्बों, फूल-मालाओं और पारंपरिक सजावट की गयी। आचार्य गौतम कुमार पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनि का विशेष पूजन, श्रृंगार और आरती की गयी। भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
श्रद्धालुओं ने शनि देव की पूजा कर अपने व अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आचार्य गौतम कुमार पाण्डेय ने बताया कि शनि देव का जन्म सूर्योदय कालीन अमावस्या तिथि को हुआ था। वे सूर्य भगवान और उनकी पत्नी छाया के पुत्र हैं। इस तिथि को ही शनैश्चर जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शनि मंत्र का जाप, पाठ और हवन विशेष फलदायी माना जाता है, जिससे शनि ग्रह की शांति शीघ्रता से होती है। शनि जयंती के दिन की गयी आराधना, व्रत, हवन और दान पुण्य से व्यक्ति को जीवन में आने वाले बाधाओं से मुक्ति मिलती है और यह कर्मों के फल देने वाले इस ग्रह की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर होता है। आयोजक वार्ड पार्षद संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव पर हिलसा के कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी व बुद्धिजीवी लोग भी शामिल हुए। पूजा-अर्चना करने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, विकाश कुमार, आशुतोष कुमार मानव, मुकेश कुमार, बबलू यादव, उमेश यादव, सोनू कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार, संजीत कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।