Grand Kalash Shobha Yatra in Bari Gharyari to Mark Start of 7-Day Shiva Family Yajna बड़ी घरियारी में आज निकलेगी कलश शोभा यात्रा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsGrand Kalash Shobha Yatra in Bari Gharyari to Mark Start of 7-Day Shiva Family Yajna

बड़ी घरियारी में आज निकलेगी कलश शोभा यात्रा

बड़ी घरियारी में आज निकलेगी कलश शोभा यात्राबड़ी घरियारी में आज निकलेगी कलश शोभा यात्राबड़ी घरियारी में आज निकलेगी कलश शोभा यात्राबड़ी घरियारी में आज निकलेगी कलश शोभा यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 26 April 2025 10:45 PM
share Share
Follow Us on
बड़ी घरियारी में आज निकलेगी कलश शोभा यात्रा

बड़ी घरियारी में आज निकलेगी कलश शोभा यात्रा 501 कलश के साथ भक्त करेंगे नगर भ्रमण कलश स्थापना के साथ शुरू होगा 7 दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के बड़ी घरियारी में रविवार को कलश शोभा यात्रा निकलेगी। इसमें 501 कलश के साथ भक्त नगर भ्रमण करेंगे। कलश स्थापना के साथ सात दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हो जाएगा। चार अप्रैल को महाभंडारा के साथ महायज्ञ का समापन होगा। वृंदावन के व्यास श्री युगल किशोर महाराज और बनारस के आचार्य अंकित पांडेय द्वारा इस महायज्ञ का आयोजन होगा। वे शिव महापुराण कथा भी सुनााएंगे। महायज्ञ के मुख्य आयोजन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया इस आयोजन को सफल बनाने में कमलेश पासवान, राजेश पासवान, अनुज प्रसाद, मदन प्रसाद, लवकुश कुमार, प्रवेश महतो व अन्य लगे हुए हैं। उन्होंने भक्तों से इसमें शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।