बड़ी घरियारी में निकली भव्य शोभा यात्रा, लगे जयकारे
बड़ी घरियारी में निकली भव्य शोभा यात्रा, लगे जयकारे बड़ी घरियारी में निकली भव्य शोभा यात्रा, लगे जयकारेबड़ी घरियारी में निकली भव्य शोभा यात्रा, लगे जयकारेबड़ी घरियारी में निकली भव्य शोभा यात्रा, लगे...

बड़ी घरियारी में निकली भव्य शोभा यात्रा, लगे जयकारे नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुरू हुआ अनुष्ठान यज्ञ स्थल पर विधि विधान से स्थापित हुए 501 कलश फोटो : सरमेरा कलश : सरमेरा प्रखंड के बड़ी घरियारी में रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा में शामिल भक्त। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के बड़ी घरियारी गांव में सैकड़ों भक्तों ने 501 कलश के साथ शोभा यात्रा की। इसी के साथ नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया। वृंदावन से आए व्यास श्री युगल किशोर जी महाराज और बनारस से आए आचार्य अंकित पांडेय ने विधि विधान से यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना कराया। इस दौरान पूरा गांव भोले भंडारी व भगवान के जयघोष से गुंजायमान रहा। यज्ञ शुरू होते ही बड़ी घरियारी एवं आसपास के गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है। यज्ञ के प्रमुख आयोजक बड़ी घरियारी गांव निवासी जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि संपूर्ण गांव के लोग यज्ञ की सफलता के लिए की जी जान से लगे हैं। गांव व पूरे आवाम की सुख शांति और समृद्धि के लिए यह यज्ञ कराया जा रहा है। शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इसमें मलावां पंचायत की पूर्व मुखिया बबिता देवी, कमलेश पासवान, अर्जुन प्रसाद, राजेंद्र पासवान, मदन प्रसाद, लवकुश कुमार, शंभू शरण प्रसाद व अन्य ने सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।