Thieves Steal Property Worth 1 5 Lakh from Abandoned House in Barbigah Village खाली घर से चोरों ने उड़ायी डेढ़ लाख की संपत्ति, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsThieves Steal Property Worth 1 5 Lakh from Abandoned House in Barbigah Village

खाली घर से चोरों ने उड़ायी डेढ़ लाख की संपत्ति

खाली घर से चोरों ने उड़ायी डेढ़ लाख की संपत्ति खाली घर से चोरों ने उड़ायी डेढ़ लाख की संपत्ति खाली घर से चोरों ने उड़ायी डेढ़ लाख की संपत्ति

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 27 April 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
खाली घर से चोरों ने उड़ायी डेढ़ लाख की संपत्ति

खाली घर से चोरों ने उड़ायी डेढ़ लाख की संपत्ति बरबीघा के पिंजड़ी गांव की है घटना परिवार एक साल से रह रहा था गांव से बाहर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा थाना क्षेत्र के पिजड़ी गांव निवासी नीरज कुमार के बंद घर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ली। बताया जाता है कि पीड़ित अपने परिवार के साथ एक साल से बाहर रहा था। गांव में रिश्तेदार के घर में शादी में शामिल होने शनिवार को जब गांव पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चल पाया है। पीड़ित ने बताया कि छत के रास्ते चोर ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और गोदरेज व आलमीरा को तोड़कर कीमती बर्तन, कपड़ा, पंखे सहित अन्य सामान चुरा लिया। चोरी गये सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपया आंकी जा रही है। इस संबंध में बरबीघा थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बता दें कि खाली घर से चोरी की घटनाएं अब शहर से निकलकर गांवों की ओर रुख कर लिया है। दो साल पहले खाली घर से चोरी होने की वारदात शुरू हुई थी और अबतक दर्जनों ऐसी चोरी की घटना हो चुकी है पर एक भी मामले का उदभेदन नहीं हो पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।