बड़ी घरियारी में जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
बड़ी घरियारी गांव में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बूथ कमेटी को चुनावी रणनीति पर जोर दिया। उन्होंने 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी को मजबूत करने की बात कही। बैठक में...

सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की मलावां पंचायत के बड़ी घरियारी गांव में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बुथ कमेटी के प्रतिनिधियों को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव देखते हुए पार्टी को मजबूत बनाएं। बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजना, शराबबंदी, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा, कन्या सुरक्षा योजना एवं जल जीवन हरियाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। मौके पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की नेता सह मलावां पंचायत की पूर्व मुखिया बबिता देवी, बीरबल प्रसाद, शिवशंकर कुमार, रंजीत पासवान, अशोक सिंह, टेनी पासवान, संजय सिंह, शंभूशरण प्रसाद व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।