1501 कलश के साथ सैकड़ों भक्तों ने निकाली विशाल शोभा यात्रा
1501 कलश के साथ सैकड़ों भक्तों ने निकाली विशाल शोभा यात्रा1501 कलश के साथ सैकड़ों भक्तों ने निकाली विशाल शोभा यात्रा1501 कलश के साथ सैकड़ों भक्तों ने निकाली विशाल शोभा यात्रा1501 कलश के साथ सैकड़ों भक्तों...

1501 कलश के साथ सैकड़ों भक्तों ने निकाली विशाल शोभा यात्रा नगर भ्रमण में लगे जयकारे, कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ महायज्ञ घोसरावां में श्री सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर उत्सवी माहौल फोटो : शोभा यात्रा : घोसरावां में सोमवार को श्री सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर विशाल शोभा यात्रा में शामिल भक्त। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड के घोसरावां में नौ दिवसीय श्री सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर भक्तों ने 1501 कलश के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली। इसके साथ ही महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। काफी संख्या में नर-नारियों का जत्था मां आशापुरी मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा में शामिल हुई। इसमें श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने सकरी नदी से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल तक नगर भ्रमण किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सिर पर कलश उठाया, तो गगनभेदी जयघोष से घोसरावां गुंजायमान हो उठा। नगर भ्रमण के दौरान हर हर महादेव, जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। दो किलोमीटर की जलभरी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लंबी कतार का मनोहारी दृश्य देखकर हर लोग भक्तिभाव में सराबोर हुए। शोभायात्रा में सबसे आगे दर्जन भर घोड़े चल रहे थे। इसके बाद रथों पर निकली मनोहारी झांकियां, जिन्हें सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग निहार रहे थे। पीले व लाल परिधान में नंगे पांव कलश लिए महिलाओं व युवतियों का समूह जयघोष करता हुआ धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। पीछे पुरुष श्रद्धालु उत्साह के साथ जयघोष करते रहे। सुबह 8 बजे निकली शोभायात्रा मां आशापुरी मंदिर परिसर से निकलकर घोसरावां दरवेशपुरा पथ से होते नदी घाट पंहुची। वहां आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलशधारी श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया। सुखी व समृद्ध जीवन की प्रार्थना की। महायज्ञ महामंडलेश्वर श्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में हो रहा है। श्री महामंडलेश्वर ने बताया कि घोसरावां में श्री सूर्य नारायण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इसे लेकर नौ दिवसीय यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया है। इस दौरान आस्था में उल्लास का रंग घुल गया। फिर कलश माथे पर लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ वापस मां आशापुरी मंदिर लौटीं, जहां यज्ञशाला के चारों ओर कलश को स्थापित किया गया। इसके पहले श्रद्धालुओं ने नगर की परिक्रमा भी की। इसके बाद यज्ञशाला की परिक्रमा की। इस दौरान श्रद्धालु जयघोष करते रहे। शोभा यात्रा के ही दिन पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। भक्तों ने कहा कि मंगलवार को पंचांग पूजन किया जाएगा। शोभायात्रा में रामसागर सिंह, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, लालकिशोर सिंह, शिवदानी सिंह, संजय सिंह, गुड्डू सिंह, मनोज सिंह, रामचरित्र सिंह, खिखरी सिंह, बिनोद सिंह, विजय पांडेय, जनार्दन पांडेय, पियूष उपाध्याय, जितेंद्र कुमार, सागर सिंह, सुरेश सिंह व अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।