राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर में जोड़े गए 6 कोच, अब कुल 16 डिब्बे
राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर में जोड़े गए 6 कोच, अब कुल 16 डिब्बेराजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर में जोड़े गए 6 कोच, अब कुल 16 डिब्बेराजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर में जोड़े गए 6 कोच, अब कुल 16 डिब्बे

राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर में जोड़े गए 6 कोच, अब कुल 16 डिब्बे भीड़ के दबाव को देखते हुए रेलवे का फैसला राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर से पटना के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 03201 राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 6 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। अब इस ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे। पूर्व में इसके 10 डिब्बे राजगीर स्टेशन पर ही भर जाया करते थे, जिससे नालंदा, पावापुरी, बिहारशरीफ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिलती थी। रेलवे के अनुसार, यह बदलाव यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से किया गया है।
सुबह 7:40 बजे राजगीर से खुलने वाली यह ट्रेन नालंदा, पावापुरी, बिहारशरीफ, हरनौत, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना सिटी और राजेंद्रनगर होते हुए 9:45 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है। फास्ट पैसेंजर के रूप में चलने के बावजूद इसमें केवल 25 रुपये का पैसेंजर किराया लगता है, जिससे यह ट्रेन खासकर दैनिक यात्रियों की पहली पसंद बन गई है। वापसी यात्रा में भी राहत: नई समय-सारणी के अनुसार, अब यह ट्रेन पटना जंक्शन से शाम 8:55 बजे खुलेगी और करीब 2 घंटे में राजगीर पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन रात 11:55 बजे राजगीर पहुंचती थी, लेकिन अब 55 मिनट पहले यानि 11:00 बजे ही पहुंच जाएगी। इससे यात्रियों को समय की बड़ी बचत होगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि यह ट्रेन श्रमजीवी एक्सप्रेस पर भीड़ का दबाव कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी और अब तक इसकी सफलता को देखते हुए इसमें कोच संख्या बढ़ाई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।