Rajgir Hockey Championship Nalanda Dominates Girls Finals Exciting Matches on Day Two सब जूनियर स्टेट हॉकी में बिहार ने कैमूर को 11-0 से रौंदा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRajgir Hockey Championship Nalanda Dominates Girls Finals Exciting Matches on Day Two

सब जूनियर स्टेट हॉकी में बिहार ने कैमूर को 11-0 से रौंदा

राजगीर में हॉकी चैम्पियनशिप का दूसरा दिन सब जूनियर स्टेट हॉकी में बिहार ने कैमूर को 11-0 से रौंदा सब जूनियर स्टेट हॉकी में बिहार ने कैमूर को 11-0 से रौंदा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 7 June 2025 10:04 PM
share Share
Follow Us on
सब जूनियर स्टेट हॉकी में बिहार ने कैमूर को 11-0 से रौंदा

राजगीर में हॉकी चैम्पियनशिप का दूसरा दिन रविवार को खेले जाएंगे बालक-बालिका वर्ग के फाइनल फोटो: हॉकी-राजगीर खेल परिसर में शनिवार को हॉकी के मैच में जौहर दिखाते खिलाड़ी। राजगीर, निज प्रतिनिधि। खेल परिसर में तीन दिवसीय सब जूनियर हॉकी स्टेट चैम्पियनशिप के दूसरे दिन बालिका वर्ग में मेजबान नालंदा ने कैमूर को 11-0 से रौंद दिया। स्थानीय दर्शकों के समर्थन के बीच जिले की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन बालक-बालिका वर्ग में कई मुकाबले खेले गये। रविवार को दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बिहार हॉकी एसोसिएशन के महासचिव महाराणा प्रताप सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबले के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जीतने वाली टीमों के खिलाड़ियों को झारखंड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका भी मिलेगा। शनिवार को कई टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच पूर्व ओलंपियन गेविन फरेरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख रहे हैं। शनिवार के परिणाम : बालक वर्ग में बीएसएसए की टीम ने मुंगेर को 3-0 से मात दी। वहीं, पटना ने कैमूर को इसी अंतर से हराया। बालिका वर्ग में वैशाली ने बेगूसराय को 2-0 से हराया। बीएसएसए ने मधेपुरा को 4-0 से हरा दिया। इसी तरह, वैशाली ने रोहतास को 3-0 से हराया। नालंदा ने कैमूर के खिलाफ 11 गोल दागकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।