Women Engage in Dialogue Program to Learn About Government Welfare Schemes महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWomen Engage in Dialogue Program to Learn About Government Welfare Schemes

महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 21 April 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी महिलाओं ने कहा: ऐसे संवाद बार-बार हों, ताकि योजनाओं की मिले जानकारी फोटो: रहुई महिला संवाद: रहुई प्रखंड के इमामगंज में सोमवार को संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। रहुई, एक संवाददाता। प्रखंड के इमामगंज हाई स्कूल परिसर में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। दुर्गा जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से आयोजित इस संवाद में काफी संख्या में महिलाएं जुटीं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। चलंत एलईडी प्रचार वैन के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही प्रमुख योजनाओं जैसे: जीविका समूह, महिला सशक्तिकरण नीति, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी पहलों का लघु फिल्म दिखाया गया। जीविका प्रतिनिधियों ने महिलाओं को बताया कि कैसे वे इन योजनाओं से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक भागीदारी और बेहतर जीवनशैली की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। महिलाओं ने संवाद में उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजनाओं से संबंधित अपने सवाल भी रखे। महिलाओं ने कहा कि उन्हें पहली बार इतने सहज और प्रभावी ढंग से योजनाओं की जानकारी मिली है। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे संवाद बार-बार हों ताकि गांव की हर महिला तक सही जानकारी पहुंच सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।