राजगीर डिग्री कॉलेज : स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से लें संतुलित आहार व करें व्यायाम
राजगीर डिग्री कॉलेज : स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से लें संतुलित आहार व करें व्यायाम राजगीर डिग्री कॉलेज : स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से लें

राजगीर डिग्री कॉलेज : स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से लें संतुलित आहार व करें व्यायाम विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कॉलेज में हुई दो दिवसीय कार्यशाला फोटो : डिग्री कॉलेज : राजगीर डिग्री कॉलेज में मंगलवार को वर्चुअल कार्यशाला में शामिल विद्यार्थी व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय डिग्री कॉलेज में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ऑनलाइन वर्चुअल कार्यशाला हुई। लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से संतुलित आहार लेने व रोजाना व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया। गर्भवती व धात्री महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी गयी। डॉ. राहुल विक्रांत ने बताया कि छात्र व छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास के लिए में दिनचर्या में सुधार करने की जरुरत है। काम धंधे की होड़ में समय पर खानापान नहीं लेने से मानव के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कॉलेज के हिन्दी के विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा कुमारी ने शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की। मौके पर डॉ.कामना व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।