Bride dies before reaching her in laws house Baraat car accident 4 deaths ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन की मौत, विदाई से लौट रही बारात की कार का हादसा; 4 मौतें, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bride dies before reaching her in laws house Baraat car accident 4 deaths

ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन की मौत, विदाई से लौट रही बारात की कार का हादसा; 4 मौतें

भागलपुर के नवगछिया में शादी और विदाई के बाद दुल्हन को लेकर लौट रही बारात की गाड़ी का वैशाली में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दुल्हन समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, हाजीपुरTue, 8 April 2025 09:23 AM
share Share
Follow Us on
ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन की मौत, विदाई से लौट रही बारात की कार का हादसा; 4 मौतें

बिहार के वैशाली जिले में बारात से लौट रही कार की ट्रक से भीषण टक्कर में दुल्हन समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जंदाहा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर महिषौर थाना क्षेत्र के पंसाला चौक के पास हुआ। तीन अन्य लोग हादसे में घायल हैं, जिनका हाजीपुर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही भागलपुर के नवगछिया बारात गई थी और शादी के बाद विदाई की रस्म हुई। दुल्हन को लेकर सभी घर लौट रहे थे। ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन की जान चली गई।

मृतकों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, गणेश राय की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका मोना देवी के रूप में हुई है। जबकि नवविवाहिता दुल्हन की पहचान नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार दीनानाथ कुमार की शादी के लिए सभी लोग भागलपुर के नवगछिया गए थे। शादी होने के पश्चात सभी लोग लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक और कार टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें:तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, पति-पत्नी और दो बेटों की मौत; गया में दर्दनाक हादसा

इस हादसे में दूल्हा दीनानाथ कुमार भी घायल हो गया। उसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके अलावा क्रांति कुमार और कार के ड्राइवर निखिल यादव भी घायल है। कार स्विफ्ट डिजायर थी।