Driving Over 50 km h in Heat Disaster Management Issues Warning धूप में 50 किमी से अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाना खतरनाक, रहें सावधान, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDriving Over 50 km h in Heat Disaster Management Issues Warning

धूप में 50 किमी से अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाना खतरनाक, रहें सावधान

धूप में 50 किमी से अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाना खतरनाक, रहें सावधानधूप में 50 किमी से अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाना खतरनाक, रहें सावधानधूप में 50 किमी से अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाना खतरनाक, रहें सावधान

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 24 April 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
धूप में 50 किमी से अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाना खतरनाक, रहें सावधान

धूप में 50 किमी से अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाना खतरनाक, रहें सावधान अलर्ट! गर्मी में तेज गति और फुल टैंक पड़ सकता है भारी आपदा प्रबंधन की सलाह: धूप में 50 किमी से अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाना खतरनाक, रहें सावधान फोटो: वाहन: सड़क पर चलते वाहन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति पर वाहन चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें वाहनों की टंकी को पूरी तरह से पेट्रोल या डीजल से भरने से बचने की सलाह दी गई है। विभाग ने बताया कि गर्मी के दिनों में तेज गति से वाहन चलाने पर इंजन के अत्यधिक गर्म होने का खतरा रहता है। इंजन के ज़्यादा गरम होने से उसमें आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसी तरह, तेल से पूरी तरह भरी हुई टंकी में भी आग लगने का खतरा बना रहता है। इन खतरों से बचाव के लिए लोगों को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने का आदेश दिया गया है। एडवाइजरी में आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए भी सावधानी बरतने की अपील की गई है। वर्ष 2024 में नालंदा जिले में आग लगने की 67 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी और छह मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई थी। फसलों को भी नुकसान: आग लगने की घटनाओं से फसलों को भी भारी नुकसान होता है। पिछले वर्ष गेहूं की फसल और धान के पूंज तक जलकर राख हो गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।