Government Develops Sports Grounds for Youth in Rural Areas ब्रह्मपुर के 11 पंचायतों में युवाओं को मिलेगा 13 खेल मैदान, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsGovernment Develops Sports Grounds for Youth in Rural Areas

ब्रह्मपुर के 11 पंचायतों में युवाओं को मिलेगा 13 खेल मैदान

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए खेल मैदानों का निर्माण कर रही है। 11 पंचायतों में 13 खेल मैदान तैयार हो चुके हैं, जबकि कुछ पंचायतों में भूमि की कमी के कारण निर्माण कार्य अधूरा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 8 June 2025 08:20 PM
share Share
Follow Us on
ब्रह्मपुर के 11 पंचायतों में युवाओं को मिलेगा 13 खेल मैदान

युवा के लिए ----------- 11 तैयार छह पंचायतों में खेल मैदान के लिए नहीं मिल सकी जमीन एक खेल मैदान पर खर्च हुआ है 9 लाख 36 हजार रुपया ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर ढांचा विकसित कर रही है ताकि उसका लाभ युवाओं को अधिक से अधिक मिल सके। इसी क्रम में प्रखंड के कुल 17 पंचायत में से 11 में 13 खेल मैदानों का निर्माण हो रहा है। जिसमें कांट पंचायत के दो खेल मैदान शामिल है। इनमें से 11 खेल मैदान बनकर तैयार भी हो गए हैं, जिसका विधिवत उद्घाटन भी होने लगा है।

पिछले दिनों बगेन पंचायत में नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन कर उसे युवाओं को सौंप दिया गया। मनरेगा योजना के तहत इन खेल मैदानों का निर्माण हो रहा है। वही अधूरे पड़े खेल मैदान का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। खेल गतिविधियों को और प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। खेल मैदानों के साथ अब स्पोर्ट्स क्लब के गठन को लेकर भी क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। आधा दर्जन पंचायतों में नहीं मिली जमीन पंचायतों में बन रहे एक खेल मैदान के निर्माण पर 9 लाख 36 हजार का खर्च आ रहा है। लेकिन प्रखंड के एकरासी व गहौना पंचायत के ग्रामीणों ने अपने यहां पक्का खेल मैदान का निर्माण नहीं होने दिया। इसलिए उन दोनों पंचायत में सिर्फ मिट्टी डालकर खेल मैदान बनाया गया है। जिस पर एक से डेढ़ लाख रुपया खर्च हुआ है। इसके अलावा योगिया, गायघाट, बैरिया, महुआर, दक्षिणी नैनिजोर तथा रघुनाथपुर पंचायत में अभी तक खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। जिससे इन सभी आधा दर्जन पंचायतों के युवाओं को खेल सुविधाओं का लाभ मिलने पर ग्रहण लगा हुआ है। ------- प्रखंड में 13 में से 11 खेल मैदान बनकर पूरी तरह से तैयार हैं। इसके निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जिन पंचायत में अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है, वहां खोजी जा रही है। रोहित सिंह, पीओ, ब्रह्मपुर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।