Raju Khadwar Appointed as Member of State Scheduled Tribe Commission राजू खरवार बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsRaju Khadwar Appointed as Member of State Scheduled Tribe Commission

राजू खरवार बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य

फोटो संख्या-12, कैप्सन- राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार।फोटो संख्या-12, कैप्सन- राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार। चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 30 May 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
राजू खरवार बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य

फोटो संख्या-12, कैप्सन- राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार। चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजू खरवार को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के सचिव ने राज्यपाल द्वारा दिए गए आदेश के बाद गुरुवार की शाम में इस आशय की अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण की तिथि से आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है। राजू खरवार को अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाए जाने पर जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मो. मुस्तफा और बिहार राज्य कुश्ती संघ संघ से जुड़े अरुण पहलवान ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।