पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में खुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
इटाढ़ी स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अब छात्रों को कॉलेज कैंपस में ही मिलेगा। उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद चक्रवर्ती और प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने...

निरीक्षण स्वास्थ्य सुविधा के लिए कैम्पस से बाहर जाना पड़ता था ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगी फोटो संख्या-17, कैप्सन- शुक्रवार को इटाढ़ी स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के उप स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के मौके पर बीपी जांच कराते सिविल सर्जन। इटाढ़ी, एक संवाददाता। पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओें को अब कॉलेज कैंपस में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसे लेकर नगर पंचायत स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया गया। जिसमें एएनएम रीना देवी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। स्वास्थ्य उपकेन्द्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद चक्रवर्ती एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि उपस्वास्थ्य केन्द्र के सफल संचालन के लिए संस्था की ओर से कमरा उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले छात्रों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए कैम्पस से बाहर जाना पड़ता था। सिविल सर्जन ने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देश पर कॉलेज मे उपस्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करना था। प्रभारी चिकित्सा प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी से छात्राओं को अवगत कराया। सिविल सर्जन ने उद्धाटन के बाद उपस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और प्रतिनियुक्त एएनएम से बीपी की जांच कराई। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्रीनिवास उपाध्याय, सीएचओ पवन राय सहित शिक्षक डॉ. उषा, किरण कुमारी, डॉ. विष्णुकांत, नंदनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, रूचि कुमारी उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।