Retired Soldier s Bike Stolen in Buxar CCTV Footage Captures Incident रिटायर्ड फौजी की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsRetired Soldier s Bike Stolen in Buxar CCTV Footage Captures Incident

रिटायर्ड फौजी की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

बक्सर में एक रिटायर्ड फौजी की बाइक चोरों ने चुरा ली। फौजी दवा लेने ईसीएसएच अस्पताल आया था। इस मामले में उसने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, और पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरThu, 5 June 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
रिटायर्ड फौजी की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। दवा लेने बक्सर आए एक रिटायर्ड फौजी की बाइक चोरों ने गायब कर दी। फौजी ने इस मामले में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक रिटायर्ड फौजी शहर के बाइपास रोड स्थित ईसीएसएच अस्पताल पर दवा लेने आया था। वहीं से उसकी बाइक चुरा ली गई। हालांकि बाइक चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक चोर का पता लगाने में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।