गैस लदे वाहन व ट्रक के बीच टक्कर में चालक जख्मी
नया भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लेबाड़ और नया भोजपुर के बीच एक फोरलेन पर दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक का पैर फ्रैक्चर हो गया और उसे इलाज के लिए सदर...

क्षतिग्रस्त फोरलेन पर लेवाड़ और नया भोजपुर के बीच हुई टक्कर बालू लदा ट्रक यूपी की ओर जा रहा था, तभी दुर्घटना हुई फोटो संख्या-14, कैप्सन-शुक्रवार को नया भोजपुर में फोरलेन पर टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के लेबाड़ और नया भोजपुर के बीच फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना में चालक का पैर फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 50 बीटी 3281 बालू लदा हुआ था। बालू लदा ट्रक फोरलेन से होते उतरप्रदेश की ओर जा रहा था।
बताया गया कि सुबह के समय जैसे ही चालक ट्रक लेकर लेबाड़ और नया भोजपुर के बीच पहुंचा था। तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे गैसे सिलेंडर लदे वाहन में टकरा गई। इस टक्कर में ट्रक का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि जिस तरह जोरदार टक्कर हुआ था। वैसे में आग लगने की पूरी संभावना थी। दुर्घटना के बाद यदि गैस में आग लग जाती, तो स्थिति कुछ और होती। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन को काट चालक को बाहर निकाला। जख्मी चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जख्मी चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित रानी के सराय निवासी मुन्नर सिंह के पुत्र रमेश सिंह के रूप में हुई है। ट्रक में चालक अकेले था। फोरलेन पर आये दिन लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।