Celebrating Rana Sanga Jayanti A Tribute to the Great Rajput Warrior कॉलेज में वीर सपूत राणा सांगा की जयंती मनी, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsCelebrating Rana Sanga Jayanti A Tribute to the Great Rajput Warrior

कॉलेज में वीर सपूत राणा सांगा की जयंती मनी

छपरा में महाराणा प्रताप क्षत्रिय संगठन ट्रस्ट के कार्यालय में राणा सांगा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो. जयराम सिंह ने राणा सांगा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। डॉ....

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 12 April 2025 10:30 PM
share Share
Follow Us on
कॉलेज में वीर सपूत  राणा सांगा की जयंती मनी

छपरा। गंगा सिंह कॉलेज रोड स्थित महाराणा प्रताप क्षत्रिय संगठन ट्रस्ट के कार्यालय में वीर सपूत राणा सांगा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सिंह विधि कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. जयराम सिंह ने की। डॉ. राजेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ प्रमेन्द्र रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि राणा सांगा मेवाड़ के एक शक्तिशाली राजा थे जिन्होंने 1509 से 1528 तक शासन किया। उन्होंने मालवा और गुजरात के सुल्तानों को हराकर अपने राज्य का विस्तार किया और हिंदू शासन को पुन: स्थापित किया। राणा सांगा ने मुगल आक्रमणकारियों के खिलाफ सभी राजपूतों को एकजुट किया और अपनी वीरता और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। पूर्व प्राचार्य प्रो जयराम सिंह ने लोगों से राणा सांगा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। डॉ राजेश सिंह ने बताया कि राणा सांगा ने भारत की मिट्टी बचाने के लिए और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने इब्राहिम लोदी जो दिल्ली का शासक था उसको हराया और बाबर को भी हराने का काम किया। इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देश के लिए मर मिटने वाले वे एक महान योद्धा थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित विवेक सिंह, मुन्ना सिंह और बहुत सारे लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया और राणा सांगा के जीवन और उनके योगदान को याद किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।