सभी बूथों स्तर पर दो- दो सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करेगा राजद : अवध बिहारी
दाउदपुर में राजद ने सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अवध बिहारी चौधरी ने दलित, महादलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दों को उठाया। पार्टी ने 65% आरक्षण की मांग की और स्मार्ट...

दाउदपुर में राजद की ओर से सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन दाउदपुर(मांझी)। मांझी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बनवार गांव स्थित शिव वाटिका के सभागार में मंगलवार को राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह सीवान सदर के राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि राजद ने सामाजिक न्याय परिचर्चा के माध्यम से वंचित वर्गों यथा- दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए पार्टी ने 65 प्रतिशत आरक्षण की मांग को जोर- शोर से प्रस्तुत किया है, जिससे इन वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके अलावा स्मार्ट मीटर योजना की आलोचना और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाकर पार्टी ने जनता के समक्ष सरकार की नीतियों पर प्रश्नचिह्न लगाया है। वहीं राज्य के सभी बूथों स्तर पर दो- दो सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही पार्टी ने तकनीकी माध्यमों जैसे - सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेट फॉर्म और मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर युवाओं और शहरी मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति अपनाई है। विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन पाण्डेय ने कहा कि राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठनात्मक रणनीति को सुदृढ़ करना वर्तमान समय की मांग है। अध्यक्षता राजद के मांझी प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा फौजी ने व मंच संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मन्नान खान किया। धन्यवाद ज्ञापन जलालपुर प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम राय ने किया। वक्ताओं में मुख्य रूप से बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह सीवान सदर के राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी, राजद के जिलाध्यक्ष सुनील राय, हथुआ से राजद विधायक राजेश सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेन्द्र राम, पूर्व विधायक फराज फातमी, युवा राजद के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र कुमार तांती, राजू रुद्र यादव, कन्हैया यादव, मुल्तान खान, रास बिहारी शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य राजद नेताओं ने सभा को संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।