Congress Rally to Protect Constitution Amidst BJP s Alleged Conspiracies प्रदेश में कानून का राज खतरे मेंः डॉ. प्रमोद, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsCongress Rally to Protect Constitution Amidst BJP s Alleged Conspiracies

प्रदेश में कानून का राज खतरे मेंः डॉ. प्रमोद

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में कांग्रेस सेवादल ने संविधान की रक्षा के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया। प्रदेश प्रभारी कल्पना भटनागर ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। कार्यक्रम में कई नेता...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 6 May 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश में कानून का राज खतरे मेंः डॉ. प्रमोद

प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को समाप्त कर देने का आए दिन षड़यंत्र कर रही है किंतु कांग्रेस के सिपाही इसे सफल नहीं होने देंगे l गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह विचार कांग्रेस सेवादल की प्रदेश प्रभारी कल्पना भटनागर ने व्यक्त किए। मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खतरे में है, आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही है उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश के आजादी की लड़ाई लड़ी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने की। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में संविधान बचाओ मार्च का आयोजन किया गया। आंबेडकर चौराहे से राजापाल टंकी, पीडब्लूडी ऑफिस, डीएम कैंप कार्यालय से आंबेडकर चौराहे पर संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर मूर्ति पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगौती प्रसाद तिवारी, कांग्रेस सेवादल के मध्य जोन के अध्यक्ष सुशील तिवारी, कनिष्का, शिफा खान, सविता आर्य, अनिल शुक्ला, आलेख पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, विजय शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, राम रतन तिवारी, अभय तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, लल्लन सिंह, उमेश तिवारी, चंद्रनाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।