Pilgrims Depart for Holy Ziyarat of Karbala and Iran कर्बला समेत पवित्र रौज़ों की ज्यारत के लिए जायरीनों का जत्था ईरान, इराक रवाना, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPilgrims Depart for Holy Ziyarat of Karbala and Iran

कर्बला समेत पवित्र रौज़ों की ज्यारत के लिए जायरीनों का जत्था ईरान, इराक रवाना

Bareily News - कर्बला समेत पवित्र रौज़ों की ज्यारत के लिए जायरीनों का जत्था ईरान, इराक रवाना कर्बला समेत पवित्र रौज़ों की ज्यारत के लिए जायरीनों का जत्था ईरान, इराक रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 7 May 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
कर्बला समेत पवित्र रौज़ों की ज्यारत के लिए जायरीनों का जत्था ईरान, इराक रवाना

सेंथल। कर्बला समेत पवित्र रोजे की ज्यारत के लिए जायरीनों का जत्था ईरान, इराक रवाना हो गया। पुष्प वर्षा कर लब्बैक या हुसैन के नारों के साथ रवाना किया। ईरान और ईराक में स्थित पवित्र रोजा और कर्बला की ज्यारत के लिए मंगलवार को कस्बे से 18 सदस्यीय जायरीनों का जत्था रवाना हुआ। जत्थे के रवाना होने से पहले दरगाह मौला अली में मजलिस हुई। इमामबाड़ा कलां से लब्बैक या हुसैन के नारों के साथ जत्था रवाना हुआ। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कस्बे के मुख्य मार्ग पर शहाबुल जैदी उर्फ शब्बू की ओर से लोगों को शर्बत वितरित किए गए।

ज्यारत को जाने वाले जायरीनों में असद जैदी, अली अब्बास, शुजाअत हुसैन यासीन बानो, सरदार हुसैन, भूरा, फिरदौस बानो आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।