प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाने पर जताया हर्ष
दरभंगा में ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने अभयानंद झा को प्रदेश प्रवक्ता और अमलेश कुमार झा को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा ने इसे संगठन के लिए...

दरभंगा। ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने अभयानंद झा को प्रदेश प्रवक्ता और अमलेश कुमार झा को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है। जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा ने इसके लिए प्रदेश नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि इन दोनों के आने से संगठन को लाभ मिलेगा। दोनों की संगठनात्मक क्षमता सभी क्षेत्रों में ब्राह्मण फेडरेशन को मजबूती प्रदान करेगी। बधाई देने वालों में उदय चौधरी, मीना झा, लाल कांत झा, मृत्युंजय झा, वीणा मिश्रा, बबलू झा, मिक्की चौधरी, सुबोध चौधरी, सोनू ठाकुर, पारस नाथ चौधरी, अनिल चौधरी, संतोष झा, राजेश चौधरी आदि हैं। गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का उद्घाटन बिरौल।
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने में सक्षम होने लगी हैं। ये बातें जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने कही। वे गनौरा तरवारा पंचायत में जीवन ज्योति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ से जुड़ी मीरा देवी की ओर से संचालित भारत गैस सब डिस्ट्रिब्यूशन केंद्र का उद्घाटन करने पहुंची थीं। कार्यक्रम में जीविका के कई अन्य पदाधिकारी, ग्राम संगठन की सदस्य व स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। श्रवण बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बिरौल। प्रखंड के पोखराम गांव निवासी श्रवण चौधरी को भाजपा जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्तरी मंडल अध्यक्ष शिव कांत सहनी एवं दक्षिणि मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने कहा कि श्री चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी को पूरे जिले में मजबूती मिलेगी व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान, राज कुमार सहनी, रामविलास भारती, विनोद चौधरी आदि ने हर्ष जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।