बाल श्रमिकों का कराया पुनर्वास
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाल श्रम निषेध पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें बाल श्रम उन्मूलन के लिए जागरूकता पर जोर दिया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 39 बाल श्रमिकों को विमुक्त किया...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 22 May 2025 03:22 AM

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम के निर्देश पर अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास की अध्यक्षता में बाल श्रम निषेध विषय पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें बाल श्रम उन्मूलन के लिए जागरूकता पर बल दिया गया। श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 39 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। जिसमें पांच दूसरे जिले से और 34 दरभंगा जिले से संबंधित हैं। सात का पुनर्वास कराया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।