Saraswati Puja Celebrations in Alinagar with Local Leaders Participation अलीनगर में मां शारदे से लिया आशीर्वाद, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsSaraswati Puja Celebrations in Alinagar with Local Leaders Participation

अलीनगर में मां शारदे से लिया आशीर्वाद

अलीनगर में अलग-अलग स्थानों पर धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई जा रही है। भाजपा के प्रमुख नेता संजय सिंह और विनय कुमार ने विभिन्न गांवों में पूजा पंडालों का दौरा किया। पूजा के दौरान कई नेताओं ने सरस्वती...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 4 Feb 2025 03:08 AM
share Share
Follow Us on
अलीनगर में मां शारदे से लिया आशीर्वाद

अलीनगर। प्रखंड की अलग-अलग जगहों पर सरस्वती पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह व भाजपा दरभंगा दक्षिणी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने पूजा पंडालों का दौरा किया। सरस्वती माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कैथवार, अंटौर, धमुआरा, नदियामी, पोखरभिंडा समेत कई गांवों में सरस्वती माता के दर्शन किए। मौके पर जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव दिनकर प्रसाद सिंह उर्फ पिंटू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया, नदियामी मुखिया कन्हैया चौधरी, पोखरभिंड़ा मुखिया प्रमोद महतो, राजीव रंजन, शक्ति केंद्र प्रमुख चंदन कुमार सिंह, सिंटू झा, राघव झा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।