Bihar Revenue Department Rankings Dumaria Achieves 7th Place While Bodh Gaya and Bathani Perform Poorly राजस्व कार्यों में डुमरिया अंचल ने जिले में किया बेहतर प्रदर्शन, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsBihar Revenue Department Rankings Dumaria Achieves 7th Place While Bodh Gaya and Bathani Perform Poorly

राजस्व कार्यों में डुमरिया अंचल ने जिले में किया बेहतर प्रदर्शन

-बोधगया और बथानी फिसड्डी अंचलों में शामिल -पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने को लेकर 534 अंचलों

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाFri, 30 May 2025 06:24 PM
share Share
Follow Us on
राजस्व कार्यों में डुमरिया अंचल ने जिले में किया बेहतर प्रदर्शन

बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा अप्रैल माह के लिए जारी अंचल कार्यालयों की रैंकिंग में गया जी जिले का डुमरिया अंचल पूरे राज्य में सातवें स्थान पर रहा है। यह अंचल 534 में से सातवें क्रमांक पर स्थान पाया है। दूसरी ओर जिले के ही बोधगया और बथानी अंचल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। बोधगया अंचल को राज्य के सबसे फिसड्डी 10 अंचलों में दूसरा स्थान मिला है, जो कि 526वें स्थान पर रहा। इसी तरह बथानी अंचल को आठवां फिसड्डी स्थान मिला है, जो 532वें स्थान पर रहा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग राज्य भर के अंचलों की मासिक रैंकिंग विभिन्न 9 प्रकार के राजस्व कार्यों के निष्पादन के आधार पर करता है।

इसमें परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज, आधार सीडिंग, एलपीसी निर्गमन, भू-मानचित्र अद्यतन, ऑनलाइन सेवाओं का समय पर निष्पादन, राजस्व वसूली, शिकायत निवारण और रिपोर्टिंग प्रणाली शामिल हैं। हर कार्य के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किया गया है और कुल मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर होता है। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता है उद्देश्य रैंकिंग प्रणाली का मुख्य उद्देश्य अंचल कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता सुनिश्चित करना है ताकि आम जनता को सरकारी सेवाएं समय पर और सुगमता से मिल सके। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंचलों को विभाग द्वारा सम्मानित किया जाता है और कमजोर प्रदर्शन करने वाले अंचलों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश जाता है। डुमरिया अंचल का टॉप टेन में आना जिले के लिए जहां एक उपलब्धि है, वहीं बोधगया और बथानी जैसे महत्वपूर्ण अंचलों का फिसड्डी सूची में आना चिंता का विषय है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन दोनों अंचलों में कार्य निष्पादन की गति धीमी रही है और तकनीकी संसाधनों के समुचित उपयोग में भी कमी पाई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।