Book Launch of Alfaz Ka Safar by Activist and Poet Mo Abrar Alam on April 26 अबरार की किताब अल्फाज का सफर का विमोचन 26 को, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsBook Launch of Alfaz Ka Safar by Activist and Poet Mo Abrar Alam on April 26

अबरार की किताब अल्फाज का सफर का विमोचन 26 को

सामाजिक कार्यकर्ता और कवि मो. अबरार आलम की किताब 'अल्फाज का सफर' का विमोचन 26 अप्रैल को जगजीवन कॉलेज गया में होगा। यह किताब साहित्य के प्रति प्रेरणा देती है और पाठकों में समाज के प्रति जवाबदेही की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाMon, 14 April 2025 06:21 PM
share Share
Follow Us on
अबरार की किताब अल्फाज का सफर का विमोचन 26 को

सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, कवि मो. अबरार आलम की किताब अल्फाज का सफर का विमोचन 26 अप्रैल को दिनकर स्मृति समारोह के अवसर पर जगजीवन कॉलेज गया में किया जाएगा। मां निर्दोष सेवा केंद्र के सचिव ई हिमांशु शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि मो. अबरार की यह किताब लोगों को साहित्य के प्रति प्रेरित करती है। अच्छी सोच पाठक में समाज के लिए उनकी जवाब देही तय करने की प्रेरणा देती है। टिकारी में साहित्यिक गोष्ठी विगत 20 वर्षों से मो. अबरार करते आ रहे हैं। शायर अबरार टिकरावी ने कहा कि मेरे गुरु टिकारी के मशहूर शायर समर टिकरावी उर्फ कवि जी थे। जिनकी निगरानी में मैंने गजल, मुक्तक, कविता लिखना सीखा। साथ ही साथ सामाजिक कार्य में रुचि भी उन्हीं के पाठशाला की देन है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।