International Women s Day Discussions on Alcohol Prohibition and Women s Empowerment in Sherghati शेरघाटी की पंचायतों में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsInternational Women s Day Discussions on Alcohol Prohibition and Women s Empowerment in Sherghati

शेरघाटी की पंचायतों में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शेरघाटी की पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन हुआ, जहां शराबबंदी और नारी हित की योजनाओं पर चर्चा की गई। चिलिम पंचायत में महिलाएं बड़ी संख्या में जुटीं। मुखिया मो. मुमताज...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 8 March 2025 07:23 PM
share Share
Follow Us on
शेरघाटी की पंचायतों में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को शेरघाटी की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर शराबबंदी के फायदे और नारी हित की योजनाओं पर चर्चा की गई। चिलिम पंचायत के पलहेत खुर्द गांव में आयोजित ग्रामसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी इकट्ठा हुई थीं। स्थानीय मुखिया मो.मुमताज अंसारी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार और ग्राम पंचायतों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर चर्चा के साथ शराबबंदी को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया गया। सभा में वार्ड सदस्य सत्येंद्र यादव के अलावा उदय यादव आदि भी मौजूद थे। इधर कचौड़ी ग्राम पंचायत भवन में हुई ग्राम सभा में विभिन्न गांवों की महिलाएं जुटी थीं। पंचायत की मुखिया अंशू कुमारी ने महिलाओं के हित के लिए चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुखिया का कहना था कि महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायत स्तर पर भी काफी कोशिशें की जा रही हैं। इस सभा में पंचायत सचिव कुंदन कुमार के अलावा गया यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जतन यादव, महादेव यादव आदि भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।