महिला दंपती को मारपीट कर किया जख्मी
कुचायकोट के लोहरपट्टी गांव में आपसी विवाद के चलते एक महिला दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मंजू देवी और श्रवण खरवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंजू देवी के बयान पर चार लोगों के खिलाफ...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजWed, 23 April 2025 11:19 PM

कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मंजू देवी और उनके पति श्रवण खरवार शामिल हैं। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंजू देवी के बयान पर गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।