Intensive Review of 20-Point Program Implementation Committee Meeting Held धान खरीद में धांधली व प्रसव के दौरान अवैध वसूली पर बिफरे सदस्य , Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsIntensive Review of 20-Point Program Implementation Committee Meeting Held

धान खरीद में धांधली व प्रसव के दौरान अवैध वसूली पर बिफरे सदस्य

बीस सूत्री की बैठक समिति की बैठक, योजनाओं की हुई गहन समीक्षा प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला संवाद, डॉ. भीमराव संग्राम सेवा अभियान पर हुई चर्चा फोटो संख्या 26 फोटो कैप्शन: मंगलवार को पंचदेवरी सभागार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजTue, 13 May 2025 10:20 PM
share Share
Follow Us on
 धान खरीद में धांधली व प्रसव के दौरान अवैध वसूली पर बिफरे सदस्य

बीस सूत्री की बैठक बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, योजनाओं की हुई गहन समीक्षा प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला संवाद, डॉ. भीमराव संग्राम सेवा अभियान पर हुई चर्चा फोटो संख्या 26 फोटो कैप्शन: मंगलवार को पंचदेवरी सभागार में आयोजित बीस सूत्री की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन, अंचलाधिकारी तरुण कुमार रंजन व अन्य पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीद में धांधली व प्रसव के दौरान अवैध वसूली के मुद्दों पर संबंधित विभाग को घेरा। आक्रोश जाहिर किया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन, अंचलाधिकारी तरुण कुमार रंजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रंजीत कुमार, बीसीओ विमलेश कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष दीपक वर्णवाल समेत सभी विभागीय पदाधिकारी व समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। सभी योजनाओं की प्रगति को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला संवाद, डॉ. भीमराव संग्राम सेवा अभियान जैसी योजनाओं पर चर्चा हुई। पूर्व मुखिया मृत्युंजय श्रीवास्तव उर्फ ‘चमचम ने प्रखंड के सभी नौ पैक्सों में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन किसानों से धान की खरीद हुई है,वे खाद्य योजना के तहत महज 5 किलो अनाज पर निर्भर हैं। बीसीओ को इस पर जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दीपक वर्णवाल ने राशन वितरण, इंदिरा आवास योजना समेत कई मुद्दे उठाए। स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए डॉ. मनोज सिंह ने महिला प्रसव के दौरान एएनएम, जीएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने डॉक्टरों की नियमित तैनाती और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। इस पर सीएचसी प्रभारी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। 12 वर्षों बाद समिति की हुई बैठक प्रखंड स्तर पर बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की यह बैठक करीब 12 वर्षों बाद आयोजित की गई है। लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को इसकी प्रतीक्षा थी। विधानसभा चुनाव वर्ष में समिति का गठन कर विभिन्न दलों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देकर समायोजित किया गया है। अब समिति की बैठक हर दो महीने पर होगी। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। अगली बैठक में उनकी समीक्षा की जाएगी। समिति में पदेन सदस्य हैं जनप्रतिनिधि समिति में प्रखंड क्षेत्र के लोकसभा और विधानसभा सदस्य पदेन सदस्य हैं। इसके अलावा, पंचायत समिति के अध्यक्ष, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारी, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा अंचलाधिकारी भी समिति में पदेन सदस्य हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। बैठक में दिनेश महतो, सूर्यदेव सिंह, किरण देवी, बीडीसी राघव मद्धेशिया, संतोष कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, रोशन यादव समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।