महनार में एबीवीपी की पुरानी नगर इकाई भंग, नए का हुआ गठन
महनार। संवाद सूत्र महनार में एबीवीपी की पुरानी नगर इकाई भंग, नए का हुआ गठनमहनार में एबीवीपी की पुरानी नगर इकाई भंग, नए का हुआ गठनमहनार में एबीवीपी की पुरानी नगर इकाई भंग, नए का हुआ गठनमहनार में...

महनार। संवाद सूत्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महनार में पूर्व के नगर इकाई को भंग कर नये कमेटी का गठन किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद यादव व प्रखंड संयोजक विशाल कुमार सोनी ने संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र व समाज का सम्मान हो या फिर छात्र हित की बात हो हमेशा से आगे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही है। छात्रों को इस संस्था से जुड़कर स्टूडेंट आर्मी की तरह कार्य करनी चाहिए। मौके पर पूर्व नगर इकाई को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी।
इसमें सर्वसम्मति से पुनीत कुमार सिंह को प्रखंड संयोजक, पिंटू यादव को सह संयोजक, सन्नी गुप्ता को नगर मंत्री, प्रधांशु यादव व किशन साह को नगर सह मंत्री, अमन सहनी को कोषाध्यक्ष, अमरेश भारती को नगर कार्यालय मंत्री, रौशन कुमार को नगर कार्यालय व्यवस्था प्रमुख, विक्की पोद्दार को एसएफडी प्रमुख, छोटू कुमार गुप्ता को एसएफएस प्रमुख, अंकित प्रजापति को मीडिया प्रमुख का का दायित्व दिया गया। वहीं सदस्य के रूप में अभिमन्यु यादव, डॉ अजय कुमार, राहुल कुमार, प्रियांशु कुमार, धर्मजीत कुमार सिंह, गणेश कुमार को मनोनित किया गया। महनार-01-अभाविप की नगर इकाई के सदस्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।