BJP Women s Wing Meeting Highlights Women s Empowerment Initiatives भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक में महिलाओं को किया सम्मानित, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsBJP Women s Wing Meeting Highlights Women s Empowerment Initiatives

भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक में महिलाओं को किया सम्मानित

हाजीपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें जिला मंत्री पूनम गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 26 April 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक में महिलाओं को किया सम्मानित

हाजीपुर। निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की नेतृत्व करते हुए भाजपा के जिला मंत्री पूनम गुप्ता के महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। साथ ही महिलाओं के हितों में सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया। प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम कि शुरुआत की गई। इस अवसर पर आए हुए हर महिलाओं को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दक्षिणी अजय कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के लिए मोदी सरकार की सबसे सफल योजना है। इसी तरह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना सहित कई योजनाओं की चर्चा की गई। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिस में महिलाओं का सबसे ज्यादा मान सम्मान दिया जाता है । इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री रविंद्र सिंह ,जिला कार्यालय मंत्री रंजीत बाबुल ,राजीव रंजन, महिला मोर्चा के जिला मंत्री पूनम गुप्ता ,मधुमिता कुमारी, आशा सज्जन ,अनुपम कुमारी, अनामिका कुमारी ,खुशबू देवी, रूबी कुमारी, दया देवी , रंजीत गुप्ता ,निशा गुप्ता ,आशा कुमारी गणिता सिंह आदि महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित थी। हाजीपुर- 08- शुक्रवार को भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक में महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए दक्षिणी मंडल के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा व अन्य

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।