Formation of 20-Point Committee in Hajipur - Mukesh Kumar Appointed President सदर प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कमेटी गठित, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsFormation of 20-Point Committee in Hajipur - Mukesh Kumar Appointed President

सदर प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कमेटी गठित

हाजीपुर में 20 सूत्री कमेटी का गठन किया गया है। मुकेश कुमार को अध्यक्ष और ब्रजमोहन शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। समिति में विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी पदाधिकारी शामिल हैं। हाजीपुर विधायक और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरThu, 10 April 2025 04:58 AM
share Share
Follow Us on
सदर प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कमेटी गठित

हाजीपुर। नि.सं. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से हाजीपुर सदर प्रखंड के लिए 20 सूत्री कमेटी का गठन कर दिया है। जिसमें मुकेश कुमार को अध्यक्ष, ब्रजमोहन शर्मा को उपाध्यक्ष के अलावा रंजीत कुमार, सितेश रंजन, राजेश चौधरी, सिमेश्वर दास, तारकेश्वर कुमार, सोनिया देवी, नौशाद खान, राहुल सिन्हा, हरीश कुमार वारिस, रामानंद सिंह, सोनू चौरसिया, नीतू देवी एवं अमरनाथ चौधरी को सदस्य बनाया गया है। सदर प्रखंड के गृह क्षेत्र के निवासी लोकसभा सदस्य, विधायक, विधान पार्षद, पंचायत समिति के अध्यक्ष, अनुमंडल स्तरीय सभी प्रशासनिक-तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड के सभी क्षेत्रीय व तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड में कार्यरत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और अंचलाधिकारी को सदस्य के रूप में शाामिल किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस कमेटी का सदस्य सचिव बनाया गया है। कमेटी पदाधिकारियों और सदस्यों को हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा एवं अजब लाल शाह, रालोमो के जिलाध्यक्ष लालदेव राम, हम के जिलाध्यक्ष अरविंद पासवान, लोजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता शक्ति किशोर, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, लोजपा के अवधेश सिंह, रोबिन कुमार सिन्हा, किरन रंजन,नागेश्वर राय, विनोद राय सहित राजग गठबंधन के सभी नेताओं ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।