Grand Kalash Yatra for Shat Chandi Mahayagya in Patepur with Thousands of Devotees शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली गई भव्य कलश यात्रा, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsGrand Kalash Yatra for Shat Chandi Mahayagya in Patepur with Thousands of Devotees

शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली गई भव्य कलश यात्रा

पातेपुर। संवाद सूत्र पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर महुआ मुख्य मार्ग के निकट गाड़ा मंदिर पर होने वाले शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकली गई।पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर महुआ मुख्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरMon, 31 March 2025 02:47 AM
share Share
Follow Us on
शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली गई भव्य कलश यात्रा

पातेपुर। संवाद सूत्र पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर महुआ मुख्य मार्ग के निकट गाड़ा मंदिर पर होने वाले शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकली गई। पहलेजा से लाए गंगाजल को पंडित विजय झा ने मंगलाचरण के साथ मुख्य यजमान ब्रजकिशोर सिंह ने कलश की पंचोपचार पूजन कराया। जिसके बाद 1001कन्याओं ने कलश में जल भर कर बैंड बाजाओं के साथ नगर परिक्रमा के दौरान गोविंदपुर देवी उर्फ गाड़ा गांव का परिक्रमा किया। हरपुर भवानी चौक से लगभग पांच किलोमीटर दूरी तय कर यज्ञ मंडप पर कलश यात्री पहुंचे। जहां यज्ञ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और जय माता दी के जयकारे लगाए। इस संबंध में यज्ञ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने बताया कि इस मंदिर पर 22 वर्षों के बाद शतचंडी महायज्ञ होने जा रहा है। नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकली गई है। रविवार से शुरू होने वाली शतचंडी महायज्ञ 07 अप्रैल 25 तक चलेगी। रविवार शाम से वाराणसी से आए परम पूज्य श्री लीलानंद जी महाराज द्वारा श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देवी देवताओं के कई प्रतिमाओं को बनाया गया है। भव्य मेला में लाखों श्रद्धालुओं को भी आने की संभावना है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र राय, पूर्व मुखिया देवेन्द्र राय, राजेश सिंह, राजीव सिंह, अजय कुमार सिंह, राम प्रवेश सिंह, पंडित चंद्रकांत झा, रंजीत सिंह देवानंद सिंह आदि ग्रामीण मौजुद थें। पातेपुर-01-पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के गाड़ा गांव में शतचंडी महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप का फीता काट कर उद्घाटन करते क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।