पुलिस अधीक्षक ने सराय थाना का किया निरीक्षण
भगवानपुर। संवाद सूत्र पुलिस अधीक्षक ने सराय थाना का किया निरीक्षणपुलिस अधीक्षक ने सराय थाना का किया निरीक्षणपुलिस अधीक्षक ने सराय थाना का किया निरीक्षणपुलिस अधीक्षक ने सराय थाना का किया निरीक्षणपुलिस...

भगवानपुर। संवाद सूत्र पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने शनिवार को सराय थाना का निरीक्षण किया। करीब डेढ घंटा किए निरीक्षण के क्रम में गुंडा पंजी, आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, महिला हेल्प डेस्क, पासपोर्ट पंजी, मालखाना पंजी, केस डायरी वारंट/ इश्तहार/ कुर्की पंजीयों का अवलोकन किया गया। एवं सभी को अद्यतन रखने का निर्देश के साथ थाना में संधारित सभी प्रकार के पंजियों का अवलोकन किया गया। एवं थाना में प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा, सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। लंबित कांडों में वांछित अभियुक्त/ वारंटी की गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गस्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप एवं अन्य वित्तीय संस्थानों पर विशेष निगरानी रखने, अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। रात्रि गश्ती एवं वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। भगवानपुर-01-सराय थाना का निरीक्षण करते एसपी ललित मोहन शर्मा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।