ट्रैफिक पुलिस ने निकाली यातायात जागरूकता रैली
रैली में स्कूली बच्चों और समाजिक कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्साही थी। साथ ही हेलमेट लगा कर चलने की नसीहत भी दी गई। इससे सुरक्षित रहने के बारे में श्लोग्न के जरिए बताया गया। रै रैली में स्कूली बच्चों के...

रैली में स्कूली बच्चों और समाजिक कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और दुरुस्त बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने लोगों को जागरूक करने की कई अहम पहल शुरु करने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में रविवार को रामाशीष चौक से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का यातायात डीएमपी ओेम प्रकाश सिंह स्वयं नेतृत्व कर रहे थे। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के अनुपालन की जानकारी दी जा रही थी। साथ ही हेलमेट लगा कर चलने की नसीहत भी दी गई। इससे सुरक्षित रहने के बारे में श्लोग्न के जरिए बताया गया। रै रैली में स्कूली बच्चों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा रामाशीष चौक से निकली जागरूकता रैली में विभिन्न स्कूलो के बच्चों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल बच्चों और महिलाओं के हाथों में यातायात नियमों के अनुपालन वाली कटाउट लेकर चल रहे थे। साथ ही यातायात नियमों के अनुपालन के नारे भी लगाए जा रहे थे। रैली में यातायात थानाध्यक्ष अजय मिश्रा,सहायक अवर निरीक्षक शंभू कुमार,शिक्षक सुमित कुमार,दीपक सहित अन्य पुलिस के साथ स्कूली छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। यातायात डीएसपी ने बताया कि यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। यातायात नियम अनुपालन के लिए पहले समझाया जाएगा। फिर भी नहीं मानने पर विभागीय प्रावधान के अनुसार दंडित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। चौक-चौराहों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। ताकि जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके। हाजीपुर-05- रविवार को रामाशीष चौक पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों के साथ यातायात डीएसपी ओमप्रकाश सिंह व अन्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।