घर में करंट लगने से विवाहिता युवती की मौत
महुआ में एक विवाहिता युवती की करंट लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार को हसनपुर ओस्ती पंचायत के परसौनिया गांव में हुई। मृतिका सुमन देवी अपने घर में बिजली का स्विच लगाने गई थी, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण...

महुआ, एक संवाददाता। घर में करंट लगने से एक विवाहिता युवती की मौत हो गई। घटना गुरुवार की अपराह्न महुआ के हसनपुर ओस्ती पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 01 के परसौनिया में घटी। मृतिका करीब 25 वर्षीया सुमन देवी उक्त गांव निवासी महेश सिंह की पतोहू और सुजीत कुमार की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि महिला घर में बिजली की स्विच देने गई थी। जिसमें शॉर्ट होने के कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि घर में टूटे तार गिरे होने के कारण उसमें स्पर्श हो जाने से करंट लग गई। हालांकि करंट लगने को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही थी।
घटना पर लोजपा रा नेता श्रीकांत पासवान ने दुख जताया। वही घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पंचायत की मुखिया रेखा चौधरी भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मारपीट कर महिला को किया घायल महुआ। आपसी विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट की गई। घटना महुआ थाना के विलन्दपुर गांव में घटी। घायल महिला को महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से सदस्य पर हाजीपुर रेफर किया गया। उक्त गांव निवासी विनय कुमार साह की पत्नी ललिता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि घर में वह पुत्री के साथ थी। इस दौरान कुछ लोग पहुंच गए और उसके साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। उसने आधा दर्जन से अधिक को आरोपित किया है। गुरुवार को पीड़ित परिवार द्वारा बताया गया कि आरोपी लोग धमकी देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।