शादी के चौठारी पर घड़ा फोड़ने की विवाद में कई घायल
महुआ में शादी के चौठारी पर हरिया फोड़ने के विवाद के चलते मारपीट हो गई। इसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। यह घटना लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत के चकिसुन गांव में हुई। घायलों का इलाज हाजीपुर में किया...

महुआ। शादी के चौठारी पर विरोधी के घर के सामने हरिया फोड़ने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों ओर से महिलाएं समेत दर्जन लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार की रात महुआ थाने के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत चकिसुन गांव के वार्ड संख्या 5 में घटी। बताया जा रहा है कि गांव के दिलीप महतो के घर में शादी हुई थी। जिसके चौठारी पर महिलाएं द्वारा दूल्हा दुल्हन के साथ हरिया फोड़ा गया। यह भी बताया गया है जिसके दरवाजे के सामने हड़िया फोड़ा गया। उसे भोज में खाने का न्योता नहीं था। जिसको लेकर परिवार कुपित था।
घायलों का इलाज सदर स्थल हाजीपुर में किया गया। चिकित्सा सम्मान कार्यक्रम 9 को महुआ। स्थानीय मानपुरा में आगामी 9 जून को चिकित्सा सम्मान आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। इसमें दर्जनों चिकित्सकों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह चिकित्सा सम्मान जनजीवक कल्याण संघ के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। राम जानकी एक्यूप्रेशर के डॉक्टर प्रमोद कुशवाहा ने गुरुवार को बताया कि चिकित्सा सम्मान के साथ-साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। महिला खो-खो प्रतियोगिता पर होगा रोड शो महुआ। राज्य स्तरीय पांच दिवसीय महिला खो खो प्रतियोगिता का आयोजन महुआ के वाईएनआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कढनिया में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा। इसकी तैयारी जोरो से चल रही है। खो खो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार,अमित कुमार, चंदन कुमार, कुमार गौतम ने गुरुवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में 200 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है। प्रथम दिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ रोड शो कर खेल का उद्घाटन होगा। सड़क दुर्घटना में कई घायल महुआ। गंगा स्नान के लिए हाजीपुर जाने और आने के दौरान सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। घटना का कारण बाइकों की अधिक स्पीड और गाड़ियों की भीड़ बनी। महुआ हाजीपुर सड़क पर कन्हौली, रानीपोखर, बेलकुंडा, मिल्की, के पास अलग-अलग बाइक दुर्घटना हो गई। बेलकुंडा पेट्रोल पंप मोड़ के पास वाहन की धक्के से बाइक सवार महिला पुरुष घायल हो गया। मिल्की में दो बाइको में टक्कर हो गई। इधर कन्हौली उनतहा बाईपास रोड में मुड़ने के दौरान दो बाइकों में टक्कर हो गई। अपराधियों की गोली से दिवंगत गल्ला व्यवसाय को दी श्रद्धांजलि महुआ। अपराधियों की गोली से दिवंगत हुए महुआ के गोला रोड निवासी गल्ला व्यवसायी विनोद चौधरी की गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जहां पर लोगों ने पहुंचकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। दिवंगत व्यवसायी के पुत्र डॉ राहुल, चचेरे भाई डॉ महेश चौधरी के द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डॉ केसी विद्यार्थी, आयुष कुमार, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, डा वीडी सिंह, डॉ शमीम अंसारी, डॉ अरुण कुमार, डॉ सूरविंद कुमार सिंह, डॉ उदय शंकर, अरुण सिंह, क्रिणाल, अशोक जायसवाल, संजय मिश्रा ने श्रद्धांजलि दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।