BSP Appoints Ashok Kumar as New District President in Arwal अशोक कुमार बने बसपा के अरवल जिलाध्यक्ष, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBSP Appoints Ashok Kumar as New District President in Arwal

अशोक कुमार बने बसपा के अरवल जिलाध्यक्ष

कुर्था, एक संवाददाता। बसपा विधानसभा प्रभारी एवं जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव ने अशोक कुमार को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती, नेशनल कॉर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद इंजीनियर रामजी गौतम,...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादWed, 23 April 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
अशोक कुमार बने बसपा के अरवल जिलाध्यक्ष

कुर्था, एक संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की अरवल जिला इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। सोनभद्र गांव निवासी अशोक कुमार को बसपा अरवल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बसपा विधानसभा प्रभारी एवं जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव ने अशोक कुमार को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती, नेशनल कॉर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद इंजीनियर रामजी गौतम, केन्द्रीय बिहार प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव, अनिल कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो एवं जोन इंचार्ज राज कुमार राम सहित समस्त शीर्षस्थ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। अशोक कुमार को शुभकामनाएं देने वालों में बसपा कुर्था प्रखंड अध्यक्ष अनिल दास, वंशी प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर राम,धर्मपाल दास, विधानसभा अध्यक्ष आर्यन राज, विधानसभा प्रभारी बब्लू कुमार, मुस्तकीम अंसारी, आशिक हुसैन, सोनू यादव, नवीन पासवान, मनोज रजक, अखिलेश कुमार भंडारी, श्रीमन दास, प्रीतम कुमार, कलीमुद्दीन अंसारी, मुन्ना दास, राजेश यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।