20 सूत्री अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को किया गया सम्मानित
जहानाबाद, निज संवाददाता।इस मौके पर सूबे के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन , पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सहित अन्य नेताओं द्वारा 20 सूत्री के अध्यक्ष,...

जहानाबाद, निज संवाददाता। कृष्णा गार्डन में नवनिर्वाचित 20 सूत्री अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सूबे के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन , पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सहित अन्य नेताओं द्वारा 20 सूत्री के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सबसे पहले आए सभी अतिथियों को हम सेकुलर प्रदेश एनडीए के संयोजक सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश रंजन द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी 20 सूत्री सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हम पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, युवा नेता रितेश कुमार उर्फ चुंन्नु शर्मा, पंपी शर्मा, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, जदयू के नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि सभी 20 सूत्री अध्यक् उपाध्यक्ष एवं सदस्य सरकार के हाथ पैर हैं। आप लोगों के द्वारा एक- एक किया हुआ काम एनडीए को काफी लाभ पहुंचाएगा। फोटो- 25 अप्रैल जेहाना- 27 कैप्शन- शहर स्थित कृष्णा गार्डेन में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित मंत्री संतोष सुमन, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, टेकारी विधायक अनिल शर्मा व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।