Police Seize Over 200 Kg Java Mahua Alcohol Arrest Two in Ongoing Crackdown हत्याकांड की आरोपित महिला समेंत दो गिरफ्तार, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsPolice Seize Over 200 Kg Java Mahua Alcohol Arrest Two in Ongoing Crackdown

हत्याकांड की आरोपित महिला समेंत दो गिरफ्तार

दो क्विंटल से अधिक जावा महुआ नष्ट कर जब्त की शराब, फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने और शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कर्मियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 25 April 2025 10:40 PM
share Share
Follow Us on
हत्याकांड की आरोपित महिला समेंत दो गिरफ्तार

दो क्विंटल से अधिक जावा महुआ नष्ट कर जब्त की शराब छापेमारी में पुलिसकर्मियों ने दो भट्ठी तोड़ा, संचालक फरार जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने और शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कर्मियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक महिला हत्याकांड मामले की आरोपित हैं। इस दौरान दो क्विंटल से अधिक जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब जप्त की गई। दो भट्ठी भी तोड़ी गई। शुक्रवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह के हवाले से यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार भेलावर थाने की पुलिस ने भरथुआ गांव की निवासी गायत्री देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उनकी गिरफ्तारी पूर्व से दर्ज हत्या के मामले में की गई है। एक अन्य गिरफ्तारी भेलावर थाने की पुलिस के द्वारा बारा गांव से की गईम इस गांव के निवासी मधेश यादव गिरफ्तार किए गए। उनके खिलाफ थाने में आपराधिक मामला दर्ज था। शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई में विभिन्न टोलों और बधार में छुपा कर रखा हुआ करीब 210 किलो जावा महुआ पुलिस ने नष्ट किया। दो भट्टी तोड़ी और निर्मित 35 लीटर महुआ शराब जप्त की। धंधेबाजों ने शराब बनाने के लिए भट्ठी बनाई थी जिसे खोज कर नष्ट किया गया लेकिन भनक पाकर भट्ठी संचालक फरार हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।